ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुलिस के लिए अब भी पहेली बना है लापता नवगछिया पंचायत सचिव मामला

नवगछिया के एक पंचायत सचिव रविन्द्र सिंह के दस दिनों से लापता होने का मामला नवगछिया पुलिस जिला के लिए अब भी एक पहेली बना हुआ है |
जिसका सुराग नवगछिया पुलिस को अब तक नहीं मिल पाया है | जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है | साथ ही कई दिनों से छापामारी भी जारी है | 
पंचायत सचिव के लापता की सूचना मिलने के बाद से ही पंचायत के मुखिया सहित कई लोगों से लगातार पूछताछ के बाद अब तक मात्र एक व्यक्ति सुभाष ठाकुर (शिक्षक ) को गिरफ्तार कर जेल  भेजा गया है | इसके बाद भी नवगछिया पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है |
नवगछिया के एसपी शेखर कुमार के अनुसार गहन छान बीन चल रही है | साथ ही कई लोगों पर शक की सुई चल रही है | ठोस सबूत के अभाव में और लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है |