राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने कार्यकर्ता व नेताओं को समझाया
है-'मुझ पर संकट आ सकता है। मुझ पर कोई भी हमला हो मगर पार्टी से जुड़े हर
व्यक्ति को विचलित नहीं होना है। चाहे जो भी परिस्थिति सामने आए,
घबराना नहीं है।' लालू, शुक्रवार को यहां राजद के 17 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झारखंड की अदालत में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे की चर्चा तो नहीं की मगर इशारों में वह सबकुछ कह गए। ध्यान रहे कि उनसे जुड़े चारा घोटाले के एक मामले में इसी महीने की 18 तारीख को फैसला आना है। लालू ने अपनों का हौसला बढ़ाया और जदयू सरकार के खिलाफ जंग का एलान किया।
उन्होंने कहा कि 40 शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। अल्पसंख्यक नेताओं की अलग से टीमें गठित होंगी। यह जनता के बीच नीतीश शासन और भाजपा-आरएसएस की सच्चाई बताएगी। उनके अनुसार 'नीतीश शासन का पतन शुरू हो चुका है। हम इसे अब और नहीं बर्दाश्त कर सकते हैं।'
उन्होंने बगहा पुलिस फायरिंग की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अविलंब इस्तीफा देने की मांग की। लालू ने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने में राजद की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने मिलकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का निर्णय लिया है। यह सरकार जल्द बनेगी।