भागलपुर के लोगों को सातों दिन, चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति का रास्ता
साफ हो गया है। गंगा का पानी शुद्ध करके लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा।
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की मदद से इसका निर्माण कार्य पूरा
होगा। पूरी परियोजना पर 493 करोड़ का खर्च आएगा। चार साल में योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर विकास विभाग के अनुसार बिहार के शहरों के विकास के सैद्धांतिक निर्णय के तहत आधारभूत संरचनाओ की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने एडीबी से वित्तीय मदद प्राप्त की है। राज्य सरकार के प्रस्ताव के आलोक में एडीबी ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम को काम कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
बताया गया कि भागलपुर नगर निगम के अधीन जलापूर्ति के लिए बिछाई गई लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। कई इलाकों में लाइन है ही नहीं। नई जलापूर्ति से सातों दिन 24 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना का कार्यान्वयन किया जाना है। मकसद भागलपुर नगर निगम के लोगों को राष्ट्रीय मापदंड के अधीन जलापूर्ति उपलब्ध कराना है। इसके तहत गंगा नदी से पानी शुद्ध कर जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। 70 फीसद एडीबी से कर्ज मिलेगा और 30 फीसद राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यानी 345 करोड़ एडीबी और 148 करोड़ राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। एडीबी कंसल्टेंट की परामर्शी सेवा से कार्यान्वयन की रूप रेखा तैयार की गई है। 53 रुपये प्रति यूएस डालर के आधार पर भागलपुर जलापूर्ति योजना की अनुमानित लागत 93 मिलियन यूएस डालर यानी करीब 493 करोड़ की स्वीकृति दी है। वर्तमान में प्रति डालर रुपये की कीमत करीब 60 रुपये है।
किस वर्ष कितना खर्च (राशि करोड़ में)
..................
* 2012-13 : 9560
* 2014-15 : 9230
* 2015-16 : 12930
* 2016-17 : 17580 ।