ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुण्य तिथि पर नवगछिया में याद किए गए बाबू जगजीवन राम

स्वतन्त्रता सेनानी और सांसद, पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 27 वीं पुण्य तिथि पर नवगछिया में भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा वे याद किए गए | इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजली भी अर्पित की गयी |

बाबू जगजीवन राम की पुण्य तिथि के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज भारत के इस महान सपूत को नमन करता हूँ | स्वतन्त्रता सेनानी और सांसद, पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम ने सामाजिक न्याय और देश की आर्थिक प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया |
इस मौके पर शीला देवी निषाद, शिव शंकर सिंह उर्फ लल्लू बाबू, शोभानन्द झा, अयोध्या प्रसाद यादव, युवा नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, मिथिलेश प्रसाद सिंह, मुरलीधर सिंह, रमेश मावण्डिया, अब्बास अंसारी, शिव शंकर झा, सुनील चौधरी, टूनों मण्डल, राजेन्द्र ठाकुर इत्यादि कांग्रेस नेताओं ने भी बाबू जगजीवन राम के चित्र परश्रद्धांजली अर्पित की |