ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी रविवार को नवगछिया में

सूबे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी रविवार को नवगछिया पहुँच रहे हैं | जहां से वे इसी दिन शाम को राजधानी एक्सप्रेस द्वारा पटना के लिए प्रस्थान करेंगे | वे रविवार को ही सड़क मार्ग द्वारा
अररिया से नवगछिया आने वाले हैं |
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यह कार्यक्रम तय है | जिनके साथ किशनगंज के एमएलसी दिलीप जयसवाल और नागेन्द्र प्रधान के भी आने की संभावना है | वहीं क्षेत्रीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन उपमुख्यमंत्री की अगुआई में निकाल चुके हैं | उपमुख्यमंत्री के नवगछिया आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए अपनी सुरक्षात्मक तैयारी प्रारम्भ कर दी है | उपमुख्यमंत्री की पुख्ता सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस पदाधिकारी तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है |
वहीं भाजपा के बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र एवं नवगछिया भाजपा जिला के सभी कार्यकर्ता उनके  भव्य स्वागत की तैयारी में लगे हैं |साथ ही भाजयुमों द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस की तैयारी की जा रही है |