केंद्र की संप्रग सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई
है। अश्रि्वनी कुमार व रेल
मंत्री पवन बंसल भ्रष्टाचार को लेकर इस्तीफा दे चुके हैं। अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इस्तीफा देने
की बारी है।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भी इस्तीफा मांगा जाएगा। आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरेंगे।
ये बातें बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को नवगछिया स्टेशन पर कहीं। वे रानीगंज में एक कार्यक्रम में भाग लेकर पटना वापस लौट रहे थे। मोदी ने चिटफंड कंपनियों को भी पूरी तरह से अवैध बताया। उन्होंने लोगों से इस तरह की कंपनियों द्वारा वसूली करने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा। मोदी ने कहा, राज्य के सभी डीएम और एसपी को निर्देश दिया गया है, इस तरह की कंपनियों पर कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा, जदयू-भाजपा दोनों दल मिलकर आगे भी बिहार का विकास करते रहेंगे। इस मौके पर भागलपुर के भाजपा सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन भी साथ थे | नवगछिया पहुँचते ही भाजपा के बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और सांसद शाहनवाज़ हुसैन व धर्मेंद्र प्रधान की अगुआई की | जहां स्टेशन पर नवगछिया पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया | इससे पहले मकन्दपुर चौक से ही भाजयुमों के कार्यकर्ता दर्जनों मोटरसाइकिल से आगे आगे चल कर उपमुख्यमंत्री की अगुआई की |
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, नवगछिया जिला प्रभारी संजीव यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण भगत, जिला मंहामंत्री चंद्र किशोर शर्मा, मृणाल शेखर, जिला मंत्री मुकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश भगत, घनश्याम चौधरी, गुलाबी सिंह, सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, सुनील कुमार, हितेश कुमार , नगर अध्यक्ष नरेश सिंह, वार्ड पार्षद बिनोद मंडल, दयाराम चौधरी, रामावतार सर्राफ, बच्चा प्रसाद, जदयू की जिलाध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष हुलास सिंह, पार्षद उमेश सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू के अलावा नवगछिया एसपी शेखर कुमार, एसडीपीओ रमाशंकर राय, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।