ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ से मची तबाही

आखिरकार बांग्लादेश में आया चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ का असर नवगछिया अनुमंडल में भी गुरुवार की रात दस बजे के बाद साफ दिखा | जहां इस दौरान काफी तेज और लम्बी लम्बी हवाएँ चलीं | वहीं मौके पर
बारिस भी खूब बरसी | तो आसमान में बिजली भी कड़कने में पीछे नहीं रही | इस तूफान के आने से ठीक पहले ही बिजली गुल हो गयी | शहरी इलाके में भी पूरी तरह से अंधेरा छा गया |
नवगछिया अनुमंडल में इस चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ का असर पूरा एक घंटे तक रहा | इस दौरान इसने भारी तबाही भी मचाई है | कितनों के घर और आशियानों को उजाड़ दिया | जिसका सही आंकलन शुक्रवार की शाम तक संभव हो पायेगा | फिलहाल इतना तो जरूर है कि आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है | वहीं लीची की फसल को आँधी से कुछ नुकसान तो वर्षा से कुछ फायदा भी माना जा रहा है |