इतने सारे कड़े नियम और कानून बनने के बाद भी दहेज दानवों ने इस बार नीलम देवी को अपना शिकार बना ही लिया | जबकि 4 साल पहले ब्याही नीलम के पति की 6 माह पूर्व मृत्यु भी हो चुकी है | जिसको एक नन्हा बेटा और एक नन्ही बेटी भी है |
जानकारी के अनुसार दहेज दानवों ने नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत के फुद्दी टोला निवासी स्व0 रंजीत मण्डल की 21 वर्षीय विधवा पत्नी नूतन देवी की गला दबा कर हत्या कर दी | नूतन देवी के मामा अजय मण्डल के बयान पर इस घटना से संबन्धित एक मामला ढोलबज्जा थाना में दर्ज बताया गया है | जिसमें ससुर कुमोदी मण्डल, देवर उमेश मण्डल, राजेश कुमार एवं राजगीर मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है | जबकि नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने कहा है कि हत्या के मामले की जांच होने पर ही स्पष्ट हो पायेगा कि मामला क्या है |