ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विचित्र आकाशीय आवाज से सहमे नवगछिया के लोग

नवगछिया शहर के अलावा खरीक, बिहपुर, रंगरा, गोपालपुर सहित आसपास के लोग मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे रह रह कर दो बार हुई विचित्र आकाशीय आवाज से सहम गए | जबकि पहली बार
यह विचित्र और तेज आवाज कुछ ज्यादा देर तक लोगों को सुनायी दी | वहीं पुनः दुबारा हुई आवाज कुछ कम देर और रुक रुक कर हुई |
घरों में बंद महिलायें पहले तो टीवी की आवाज समझ रही थी | कुछ ही देर में उन्हें भी लगा कि यह आवाज टीवी की नहीं आकाशीय है | जिससे वे और ज्यादा भयभीत हो गईं | इसी तरह से युवाओं ने पहले इस आवाज को किसी बाइक  की आवाज समझा | लेकिन  वे  भी चंद सेकेंडों में वापस सहम गये और आकाश की ओर देखने लगे |
यह  भीषण और विचित्र आवाज वायुयान के काफी नजदीक से गुजरने जैसी लग रही थी | जबकि इस क्षेत्र में कोई वायु पट्टी या वायुयान के इतने नजदीक से गुजरने की संभावना आज तक नहीं हुई | इस भीषण आवाज के भय से कई जगहों पर लोग मंदिर जाकर भगवान से रक्षा की प्रार्थना करने लगे |
वहीं जब कुछ साहसी लोगों ने आकाश की ओर देखा तो आंखे फटी फटी रह गयी | ऐसा अद्भुत नजारा आज तक कभी भी नहीं दिखाई दिया | जहां लग रहा था कि  खास रोशनी युक्त  कुछ तारे  चारों ओर से आपस में लड़ रहे हैं | कुछ ही देर में इनमें से कई लुप्त भी हो गए |
जहां कुछ लोगों ने इस घटना को खगोलीय घटना होने ई संभावना जताई है | वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को
किसी आतंकी कार्रवाई के तहत आकाशी हमला होने की आशंका जाहीर की है |
देर रात पुर्णिया स्थित चुनापुर हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह एक वायुसेना का रात्रि कालीन युद्ध अभ्यास था | जिसके विमानों से निकल रही आग गोले भी दिखायी दे रहे थे |