इसके बाद ये सभी आक्रोशित शिक्षक हाथों में नारे लिखी तख्तियाँ लिए नवगछिया शहर की दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश भी की और स्टेशन रोड को कुछ समय तक जाम किया | यहां इस बंद का मामूली असर ही देखा गया | जहां पुलिस और प्रशासन को भी मौजूद देखा गया |
शहर के सभी मुख्य मार्गों पर ये आक्रोशित शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगाते देखे गये | अंत में संध्या समय स्टेशन चौक पर एक नुक्कड़ सभा करने के बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया | जबकि अधिकांश स्कूलों में वार्षिक परीक्षा जारी है फिर भी स्कूलों को बंद किया गया | जिसमें माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी अपना सहयोग देने की बात कही है | साथ ही भाकपा माले ने भी बैठक कर शिक्षक आंदोलन का समर्थन किया |
शिक्षकों के इस विरोध को देखते हुए नवगछिया शहर स्थित सभी सरकारी स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूल डीडीए पब्लिक स्कूल व सावित्री पब्लिक स्कूल को बंद देखा गया | नवगछिया स्थित रुंगटा बालिका इंटर स्कूल, लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय के साथ साथ डीडीए पब्लिक स्कूल व सावित्री पब्लिक स्कूलके बच्चों को स्कूल से लौटते देखा गया | जहां सभी बच्चे के अभिभावक खासे परेशान दिखे |