ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अंतर युवा क्लब प्रतियोगिता में पचगछिया विजयी

नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वावधान में नेहरू युवा समिति सिंघीया मकन्दपुर के बैनर तले नवगछिया कचहरी मैदान में अंतर युवा क्लब वालीवाल प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हो गयी | जिसमें नेहरू युवा समिति पचगछिया विजयी हुई |
इस प्रतियोगिता का उदघाटन राष्ट्रीय सेवाकर्मी राजीव कुमार दास एवं नीतू कुमारी, राष्ट्रीय युवा कोर मधुसूदन कुमार एवं वरुण कुमार साह, मंच के अध्यक्ष अमित कुमार , सचिव अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया | जिसमें नेहरू युवा समिति पचगछिया, धरहरा, लतरा, मकन्दपुर और जन जागृति समिति सैदपुर सहित विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया | यह जानकारी सचिव अजीत कुमार ने दी |