ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाकपा के राष्ट्रीय नेताओं का नवगछिया में हुआ भव्य स्वागत


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महा सचिव एवी वर्धन, भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महा सचिव अतुल कुमार अंजान एवं भाकपा के बिहार राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह का बुधवार को नवगछिया स्टेशन पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ |

जहां मौके पर पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार, भागलपुर जिला पार्षद कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पार्षद सुप्रभा भारती, भाकपा के जिला मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सुदामा सिंह, राजेन्द्र मण्डल, अंचल सचिव सीताराम राय, सिकंदर यादव, अभिमन्यु मण्डल, डा0 मुकुल पोद्दार सहित सैकड़ों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ताओं ने लाल सलाम के साथ गाजे बाजे व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया |
ये सभी नेता बांका में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पर उतरे थे | जहां से ये लोग नवगछिया के  बुट्टी राय भवन स्थित  पार्टी कार्यालय आये | वहाँ स्व0 मणिराम सिंह गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बांका के लिए प्रस्थान कर गए |