नवगछिया स्थित मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के परिसर में रविवार की दोपहर आम आदमी पार्टी का आगाज हुआ | जहां काफी संख्या में नवयुवकों के साथ साथ महिलाओं और पुरुषों की मौजूदगी देखी गयी |
इस मौके पर देश भक्ति गीतों का भी बोलबाला रहा | जहां सभी युवक अन्ना हज़ारे व अनिल केजरीवाल की तरह गांधी वादी टोपी सर पर लगाये थे |
आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीबी कालेज के प्रो0 शिव शंकर मंडल ने की | जिसका संचालन भागलपुर जिला आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक सह टीएनबी कालेज के हिन्दी के प्रो0 डा0 योगेन्द्र ने किया | मौके पर कटिहार जिला संयोजक विक्टर झा, खगड़िया के जिला संयोजक धर्मेन्द्र भी मौजूद थे | जहां बीरबल दास, फूल कुमार अकेला, मनोज शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, मंगल यादव, विपुल आचार्य आदि वक्ताओं ने एक स्वर से राष्ट्रीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए अरविन्द केजरीवाल के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की | मौके पर ही साकेत सुमन आचार्य को नवगछिया पुलिस जिला का संयोजक मनोनीत किया गया |