ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महाकुंभ में नवगछिया की एक महिला सहित दो लापता

इलाहाबाद में इन दिनों चल रहे महाकुंभ में स्नान करने गयी नवगछिया की एक महिला सहित दो लोगों के लापता होने की खबर है | जिसमें सुशीला सिन्हा ( उम्र 72 वर्ष पति स्व0 दयानंद सिंह ) नाम की एक महिला है | जो नवगछिया स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका है |
इसके अलावा नवगछिया बाजार का
निर्मल कुमार नाम का एक युवक भी लापता बताया जा रहा है | जो कुछ विक्षिप्त सा है |  जिसके घर के लोगों को लौट आने की संभावना लग रही है |
इधर सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका सुशीला सिन्हा के बड़े पुत्र संजीव कुमार के अनुसार मम्मी 7 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से इलाहाबाद गयी थी | जिसका एस 2 बोगी में बर्थ नंबर 4 आरक्षित था | इस दिन नवगछिया से और भी कई लोग महाकुंभ स्नान के लिए इलाहाबाद के लिए रवाना हुए थे | मम्मी के पास एक मोबाइल भी था | जिसका नंबर 8676087442 है | जिस पर 8 फरवरी के बाद से संपर्क बंद हो गया | मम्मी को 10 फरवरी के स्नान के बाद लौटना था | जो 15 फरवरी तक नवगछिया नहीं लौटी हैं | इसी बीच 10 फरवरी को इलाहाबाद स्टेशन पर भगदड़ मची थी | साथ ही संगम स्नान स्थल पर भी भगदड़ मचने की खबर है | जिसमें कई लोग मर गए और काफी लोग घायल हो गए | तब से मम्मी की खोज इलाहाबाद के अधिकारियों व अस्पताल अधिकारियों से जारी है , लेकिन अब तक कोई अता पता नहीं चल पाया है |