नवगछिया व भागलपुर सहित आस पास के लोगों के लिए इस साल की बड़ी खुशखबरी है कि नवगछिया स्टेशन पर फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह से
दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के ही तरह की एक ट्रेन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का मुंबई जाने के लिए ठहराव होना है. भागलपुर के सांसद सैयद शहनवाज
हुसैन ने नवगछिया समाचार को नवगछिया स्टेशन पर
यह जानकारी दी |
उन्होने यह भी बताया कि नवगछिया स्टेशन पर जल्द ही सामान्य यात्रियों के ठहरने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण होगा | साथ ही प्लेटफार्म पर बने यात्री शेड का लंबाई में विस्तार किया जाएगा | नवगछिया और नारायणपुर में एफ़ओबी (पैदल ऊपरी गामी पूल) का भी निर्माण होगा | साथ ही नारायणपुर प्लेटफॉर्म को भी ऊंचा होना है | जल्द ही नारायणपुर में टाटा लिंक एक्सप्रेस का ठहराव भी सुनिश्चित किया जायेगा | इन सभी मामलों के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए शनिवार को पटना में पूर्व मध्य रेल के जीएम से वार्ता भी करेंगे |
क्षेत्रीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होने शुक्रवार को नवगछिया पहुंचे थे | इस दौरान उन्होने नवगछिया स्टेशन पर औचक निरीक्षण भी किया | जहां बिजली नहीं रहने पर भी जेनेरेटर नहीं चलाये जाने के कारण अंधेरे में विश्रामालय में प्रवेश किया | तब जाकर जेनरेटर चलाने वालों की खोज हुई | इस दौरान उन्हें अंधेरे में ही पाँच मिनट समय बिताया और बाहर निकाल गए | मौके पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक केएन झा से स्टेशन पर मौजूद जेनरेटर की स्थिति की भी जानकारी ली | वहीं मौजूद नवगछिया एसपी आनंद कुमार सिंह को भी उन्होने इस मामले पर निगरानी रखने को कहा कि स्टेशन परिसर में जेनरेटर नहीं चलाने से अंधेरे में अपराध की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है | इसके लिए स्टेशन मास्टर या स्टेशन अधीक्षक सीधे ज़िम्मेवार होंगे |
इससे पहले उन्होने स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया | साथ ही कार्य करा रहे अधिकारी को चेतावनी भी दी कि काम में गड़बड़ी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा | किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए | मौके पर पहुंचे बनिकपुर हाल्ट के अभिकर्ता जय किशोर ने एक जोड़ी ट्रेन के और ठहराव की मांग की | जहां अब तक मात्र एक ही जोड़ी ट्रेन का ठहराव हो रहा है |
इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, नवगछिया नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, प्रवीण भगत, मुकेश राणा, विजय सिंह, रमण झा, जेम्स, मो शाहिद, राज किशोर जी, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा आदि मौजूद थे |