ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : जहर खाने से पंचायत समिति सदस्या की मौत

चुनाव में हुए खर्च के पचास हजार रुपये नहीं देने पर पंचायत समिति सदस्य सुनिता देवी को जहर खिलाकर ससुराल वालों ने मार डाला। जो नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक सहायक थाना क्षेत्र के मुरली निवासी पंचायत समिति सदस्य थीं सुनीता देवी।
इस मामले में मृतका के भाई दिलीप सिंह ने बताया है कि बहनोई
राजेश कुमार पचास हजार रुपये दहेज में मांगा करता था। बहनोई कहा करता था कि पंचायत समिति का चुनाव जीतने में पचास हजार रुपये का कर्ज हो गया है। कर्ज चुकाने के लिए पचास हजार रुपये हमें दो। राजेश कुमार शराबी था। रोजाना शराब पीकर सुनिता देवी के साथ मारपीट किया करता था। अक्सर वह रुपये की मांग किया करता था। हमेशा चार पांच हजार रुपये दे दिया करता था। रुपये नहीं देने पर मारपीट व दूसरी शादी करने की धमकी भी राजेश दिया करता था।
उसने बताया कि, मेरी बहन की शादी 2007 में हुई थी। शादी के बाद से बहन को एक बार भी मायके जाने नहीं दिया गया। मोबाइल फोन पर भी बहन से बात करने नहीं दिया जाता था। बहन के साथ सास कमला देवी, ससुर जग्गनाथ सिंह भी मारपीट किया करता था। लड़की पंसद नहीं होने का ताना दिया जाता था। सुनिता देवी से जानवर की तरह काम लिया जाता था।
घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह, रंगरा ओपी प्रभारी केपी सिंह, नवगछिया महिला थाना के थानध्यक्ष स्वयंप्रभा स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने पंचायत समिति का शव उनके रूम से मृत अवस्था में बरामद किया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पति राजेश कुमार सिंह, सास कमला देवी, ससुर जग्गनाथ सिंह को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है।