ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में गौ रक्षक श्री कांत जी शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

नवगछिया स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार की सुबह प्रख्यात गौ रक्षक श्री कांत जी शर्मा का  नवगछिया नगर के लोगों एवं महिलाओं द्वारा स्वागत गान गा कर भव्य स्वागत किया गया | इस दौरान उनको तिलक लगा कर आरती
उतारी गयी तथा फूल मालाओं से लाद  दिया गया |
इससे पहले नवगछिया स्टेशन पर भी श्री कांत जी शर्मा का भव्य स्वागत हुआ | जहां वे राजधानी एक्सप्रेस से उतरे थे | इसके बाद वे नवगछिया स्थित गौशाला पहुंचे | जहां उन्होने गौशाला का निरीक्षण भी किया |साथ ही गौशाला एवं गायों के स्थिति की जानकारी ली |मौके पर कई तरह की विशेष जानकारी भी दी जिससे गौशाला का और विकास संभव हो सके |
इस मौके पर गौशाला के उपाध्यक्ष पवन कुमार सराफ़, सचिव राम प्रकाश रुंगटा, वार्ड पार्षद राधा देवी चिरानिया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, राजेन्द्र यादुका, क्लाथ मर्चेन्ट असोशिएशन के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, लायन्स क्लब के सचिव कमलेश कुमार अग्रवाल, अजय रुंगटा,  रतन डोकानीया, मुरारी चिरानिया, बिनोद भगत, सत्यनारायण जयसवाल, अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार सर्राफ दयानंद यदुका के अलावा बिमला देवी रुंगटा, सावित्री देवी, गायत्री देवी, चन्द्रकला देवी, वेणु देवी, वीणा देवी, रेणु गाड़ोदिया, शकुंतला देवी, ममता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थी |