गणतन्त्र दिवस के मौके पर नवगछिया में आयोजित प्रशासन व नागरिक एकादश फ़ैन्सी क्रिकेट मैच में प्रशासन विजयी रहा और नागरिक उपविजेता | मैन ऑफ द मैच का खिताब डा0 गौतम कुमार को मिला |
जहां प्रशासन टीम के कप्तान अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार थे | वहीं नागरिकों की टीम के कप्तान दिवाकर पाण्डेय थे |

सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू द्वारा इंटर स्तरीय विद्यालय के मैदान में आयोजित इस फ़ैन्सी क्रिकेट मैच में भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति चंदेश्वरी सिंह, वार्ड पार्षद पति मुरारी चिरानिया, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डा0 सुधांशु कुमार, इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद, डीपी सिंह, खिलाड़ी जेम्स, सीपी सिंह इत्यादि प्रमुख दर्शकों की भी मौजूदगी देखी गयी |