ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लाल मोहन मंडल बने अध्यक्ष, सुरेन्द्र नारायण मिश्र महासचिव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाल मोहन मंडल 
नवनिर्वाचित महासचिव सुरेन्द्र नारायण मिश्र 
नवगछिया में शनिवार को सम्पन्न हुए अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर बाजी पलट गयी | जिस पर वरिष्ठ अधिवक्ता लाल मोहन मंडल ने
26 मतों से विजय हासिल कर ली | इस दौरान इनको कुल 147 मत प्राप्त हुए | वहीं पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल को 121 मत पर संतोष करना पड़ा |

वहीं महासचिव पद पर सुरेन्द्र नारायण मिश्रा ने अपनी कुर्सी बरकरार रख ली | जिन्होने 208 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव कुमार प्रसाद सिंह को 32 मतों से परास्त कर दिया | जिन्हें 176 मत हासिल हुए |
मतदान अधिवक्ता संघ भवन के ऊपरी तल पर  सुबह 10 : 30 बजे से शुरू हुआ था | जो शाम 4 : 30  बजे तक शांति पूर्वक जारी रहा । वहीं 5: 30 बजे से वोटो की गिनती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी  | जिसके परिणाम देर रात 11  बजे तक आ गए  |
ये हैं विभिन्न पदों के विजेता  -

अध्यक्ष - लाल मोहन मंडल

महासचिव - सुरेन्द्र नारायण मिश्र
उपाध्यक्ष - विवेकानन्द केशरी, सीताराम सिंह, चंद्र भानु कुमार सिंह |
कोषाध्यक्ष - प्रेम प्रकाश झा
संयुक्त सचिव - कुन्दन कुमार चौधरी, अनुज कुमार चौधरी, जय नारायण यादव 1  |
सहायक सचिव -राजेश कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, नवीन कुमार झा
कार्यकारिणी सदस्य - जय शंकर सिंह, रवीद्र कुमार, विजय कुमार पाण्डेय, शंभू नाथ सिंह, अमित कुमार झा, प्रमोद कुमार राय और रुद्रानन्द झा |
अंकेक्षक - कृष्ण कुमार आजाद और जय नारायण यादव 3
निगरानी समिति - नन्द लाल यादव, तपेश कुमार झा और धर्मेन्द्र कुमार |
पुस्तकालय समिति - बिमल प्रसाद सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश्वरी मंडल, श्यामल किशोर श्यामल, मनोज कुमार सिंह |