ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अधिवक्ता संघ का मतदान सम्पन्न : मतगणना जारी

अधिवक्ता संघ नवगछिया का द्विवार्षिक चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान सम्पन्न हो गया । जहां 465 मतदाताओं में से 418 मतदाताओं ने भाग लिया |  मतदान अधिवक्ता संघ भवन के ऊपरी तल पर  सुबह 10 : 30 बजे से शुरू हुआ था | जो शाम 4 : 30  बजे तक शांति पूर्वक जारी रहा । वहीं 5: 30 बजे से वोटो की गिनती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है | जिसके परिणाम रात नौ बजे तक आ जाने की संभावना है |
ये हैं विभिन्न पदों के उम्मीदवार -

अध्यक्ष के एक पद के लिए - दिनेश चंद्र चौधरी, सत्येन्द्र नारायण चौधरी, गणेश राम साह, प्रभाष चंद्र झा 'मतवाला' और लाल मोहन मंडल |
उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए - विवेकानन्द केशरी, परमानंद साह, सीताराम सिंह, चंद्र भानु कुमार सिंह |
महासचिव के एक पद के लिए - विमल कुमार त्रिवेणी, सुरेन्द्र नारायण मिश्र और हरे राम ठाकुर एवं शिव कुमार प्रसाद सिंह नूतन |
कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए - प्रेम प्रकाश झा और बीरबल कुमार सिंह |
संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए - राम बालक चौधरी, कुन्दन कुमार चौधरी, नीरज कुमार झा और उदय कान्त कुमर, अनुज कुमार चौधरी, अरुण कुमार साह और जय नारायण यादव |
सहायक सचिव के तीन पद के लिए -राजेश कुमार और ओम प्रकाश चौधरी, नवीन कुमार झा, विमल कुमार सिंह और मिथितलेश कुमार झा |
कार्यकारिणी सदस्यों के सात पदों के लिए - जय शंकर सिंह, रवीद्र कुमार, विजय कुमार पाण्डेय, शंभू नाथ सिंह और अमित कुमार झा, प्रमोद कुमार राय, बिजय कुमार सिंह 3 , दिलीप कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार और रुद्रानन्द झा |
अंकेक्षक के दो पदों के लिए -
निगरानी समिति के तीन पद के लिए - नन्द लाल यादव, दिगंबर यादव, राज किशोर पोद्दार, तपेश कुमार झा और धर्मेन्द्र कुमार |
पुस्तकालय समिति के पाँच पदों के लिए - बिमल प्रसाद सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश्वरी मंडल, प्रेम नारायण चौधरी, श्यामल किशोर श्यामल, मनोज कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह |