ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में नाव डूबी, एक लाश मिली, कई के डूबने की आशंका

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत कोसी नदी  के बीच में पुनामा और मिल्की घाट के पास एक नाव डूब जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी । जिसपर अधिकांश महिलायें और लड़कियां ही सवार थी | जिनकी संख्या लगभग बीस बताई जा रही है | जहां तत्काल अन्य नाविकों और ग्रामीणों के प्रयास से लोगों को बचाने और निकालने की कोशिश जारी की गयी । इस दौरान कई महिलाओं के तैर कर बचने की बात बतायी जा रही है | वहीं लगभग दस महिलाओं के डूबने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है ।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया | मौके पर नवगछिया थाना की पुलिस भी पहुँच चुकी थी | बाद में अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार भी पहुंचे |
इस दौरान  एक पचपन वर्षीय महिला की लाश निकाली जा सकी है। जो गौशाला मिल्की चाँद नगर निवासी स्व0 सुधीर मंडल की पत्नी मंजु देवी बतायी जा रही है | जिसे चार पुत्र और एक पुत्री है | इस घटना से पूरे गाँव में मातम का माहौल छा गया है |