एप्पल का नया आई फोन 5 भारत में मिलने लगा है। यह मोबाइल इस सेगमेंट के
दूसरे फोनों के मुकाबले पतला, हल्का और लंबा है। ये फोन 16 जीबी, 32 जीबी
और 64 जीबी इनबिल्ड मेमोरी के साथ मिल रहा है। इसका सीधा मुकाबला सैमसंग के
गैलेक्सी एस3 स्मार्टफोन से है। क्या है इस फोन की खासियत, आइए जानते
हैं..
1. आइफोन 5 का प्रोसेसर काफी तेज है। ऐसे में फोन में ब्राउजिंग करने का अलग ही एक्सपीरियंस होगा।
2. इसमें 4 इंच का रेटिना डिस्पले है, इसका होम स्क्रीन बेहतरीन दिखता है। इसमें आसानी से टाइपिंग हो सकती है और होम स्क्रीन पर कई एप्स एक साथ दिख सकते हैं।
3 आइफोन 5 आइ फोन 4 एस के मुकाबले करीब नौ मिलीमीटर लंबा है। इससे इसका लुक बेहतर हो जाता है।
4 इसमें लगा अल्ट्रा फास्ट वायरलैस दुनिया भर के अत्याधुनिक नेटवर्क को सपोर्ट करता है। एचएसपीए, एचएसपीए और डीसी एचएसडीपीए जैसे नेटवर्क भी शामिल हैं।
5. ए 6 चिप के जरिए तेजी से सीपीयू से कनेक्ट हो जाता है, ए 5 के मुकाबले ए 6 डाटा डाउनलोड, ईमेल अटेचमेंट में काफी तेज है।
6. बैटरी बैकअप की बात करें तो इंटरनेट का इस्तेमाल और ब्राउजिंग करने पर 8 घंटे, 8 घंटे टॉक टाइम और यदि आप वीडियो प्लेबैक करते हैं तो 10 घंटे का शानदार बैटरी बैकअप का लाभ उठा सकते हैं।
7. लेटेस्ट इयर पॉड के जरिए आप म्यूजिक का मजा ले सकते हैं
8. अगर कैमरे की बात की जाए तो इसका कैमरा सबसे लोकप्रिय कैमरा है। इसकी क्लीयेरिटी बहुत शानदार है, इससे खींची फोटो देख यकीन नहीं हो पाएगा कि यह किसी मोबाइल से खींची हुई है।
9. इसमें एक अलग सॉफ्टवेयर लगाया गया है जिससे जगह के नाम बोलने पर दिशा बताएगा आपको फोन।
10. इसकी कीमत 45 हजार से लेकर 53 हजार के बीच रखी गई है।