ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिसकी मौत पर बिहार बंद, दिल्ली में जिंदा है वो लड़का

पिछले तीन दिन से बिहार में मधुबनी के जिस लड़के की हत्या के आरोप में बवाल हो रहा है और आज बिहार बंद किया गया है। वो लड़का दिल्ली के महरौली थाने में मिला है। बिहार पुलिस ने दावा किया है कि वो लड़का सुरक्षित है। बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने दावा किया है कि लड़का, वो इस वक्त दिल्ली के महरौली थाने में है। उन्होंने खुद इस लड़के से बात की है। डीजीपी के मुताबिक उन्होंने खुद थाने के एसएचओ जरनैल सिंह से बात की है। उन्होंने इसे कंफर्म किया है कि लड़का और लड़की थाने में हैं।

मालूम हो कि बिहार के मधुबनी में बीते दिनों हुई पुलिस फायरिंग के विरोध में आज आरजेडी, एलजेपी और लेफ्ट ने बंद का ऐलान किया है। पूरे बिहार में बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है। बंद के दौरान पूरा विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आया है। लालू यादव और रामविलास पासवान ने पटना में पैदल यात्रा की। बंद के दौरान जगह-जगह सड़क और रेल ट्रैक को जाम करने की भी खबर है। पटना, आरा, जहानाबाद, गया, सीवान, दरभंगा, बेगूसराय में बंद समर्थकों ने राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। 
कुछ दिन पहले मधुबनी में एक युवक की सिरकटी लाश मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये लाश दिल्ली में मिले छात्र की थी जो इलाके के ही एक शिक्षा अधिकारी की बेटी से प्यार करता था। घरवालों के मुताबिक जब शव मिला तो उसकी पहचान छिपा कर प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की। मामला तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को अपनी अधिकार यात्रा रद्द करनी पड़ी। शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सोमवार को बिहार के डीजीपी अभयादनंद ने दावा किया है कि लड़का दिल्ली के महरौली थाने में सुरक्षित है।