ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चौथे दिन भी जारी रही डाककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन करॊड का नुकसान

अखिल भारतीय अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर १६ अक्तुबर से जारी अनिश्चित कालीन हडताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। जिसके कारण नवगछिया मुख्य डाक्घर से जुडे सभी ३३ शाखा डाकघर के कार्य भी बाधित हो गये हैं। जिसके फलस्वरुप पुरे क्षेत्र में रजिस्ट्री, मनीआर्डर, जमा निकासी का बाधित है। साथ ही स्पीड पोस्ट की सॆवा भी बंद है। इसके अलावा डाक का वितरण भी बंद हो गया है। सभी आवश्यक डाक जहां तहां फ़ंसी पडी है। जिससे कितने जरुरतमंद लोगों के कार्य प्रभावित हो
रहे हैं। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।
अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को नवगछिया मुख्य डाक घर के गेट पर सभी हडताली कर्मचारी बैठे देखे गये। जिसका नेतृत्व संजय कुमार कर रहे थे। जहां मौके पर मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, श्रवण कुमार, महेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह और सरोज झा इत्यादि डाक्कर्मियों की मौजुदगी देखी गयी। एक अनुमान के मुताबिक इस हडताल से सिर्फ़ नवगछिया डाकघर को लगभग तीन करोड का व्यावसायिक नुकसान हुआ है।