उत्तराखंड एवं नेपाल के बाद अब बिहार में लगातार वर्षा होने से गंगा व कोसी नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में गंगा एवं कोशी का जलस्तर प्रति घंटा के रफ्तार से वृद्धि हो रहा है। मंगलवार को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि हुआ है। कार्यपालक अभियंता गिरजानंद सिंह के अनुसार बाल्मीकि नगर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा में जलस्तर की वृद्धि हो रहा है। जिसे लेकर गोपालपुर के कटाव स्थल पर अलर्ट कर दिया गया है।