मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया. आज ये लाइन गुनगुनाकर कई लोग उस सदाबहार अभिनेता को याद कर रहे हैं जिनका आज जन्मदिन है, जी हा हम बात कर रहे हैं देवानंद की। वैसे तो वो इस दुनिया से रुखसत हो गए है. लेकिन आज भी लोगों के दिलों में उस गाइड की यादें बसी हुई है। देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था। इस मशहूर शख्शियत को 2001 में पद्मा भूषण और 2002 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया। 65 साल के लंबे कैरियर में उन्होंने 114 फिल्मों में काम किया। इसमें 104 फिल्मों में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने 2 अंग्रेजी फिल्में भी की थी।
उन्हीं देवानंद साहब को जन्म दिन के मौके पर बुधवार को नवगछिया में कोसी गंगा फ़िल्मस के डी आनंद, नरेन्द्र गुल्शन, चेतन परदेशी, प्रशांत राज और निशांत राज तथा डा० गोपाल भारती सहित कई प्रमुख लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया।