कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक एवं सात पर रेल पुलिस द्वारा नशाखुरानी के दो शिकार यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों यात्री की उम्र लगभग 62 वर्ष एवं 31 वर्ष है। दोनों बेहोशी की हालत में कटिहार स्टेशन पर पड़े हुए हैं। रेल थानाध्यक्ष रामदेव पासवान ने बताया कि शिकार यात्री कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। ये यात्री ट्रेन संख्या 55532 बरौनी-कटिहार पैसेंजर ट्रेन से बेहोशी की हालत में कटिहार आए थे। समाचार लिखे जाने तक बेहोश यात्री की स्थिति सामान्य बतायी गई।