ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घर में घुस कर सोयी महिला को मारी दो गोली, मौके पर मौत

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत परवत्ता थाना के बोडवा गांव में शुक्रवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे अग्यात व्यक्ति द्वारा एक महिला की गोली मार कर हत्या कर देने का समाचार है। जहां पुलिस दो घंटे बाद भी नहीं पहुंच पायी है।
ग्रामीणों के अनुसार यह वारदात भागीरथ मंडल के बेटे गौरी मंडल की पत्नी के साथ हुई। जब वो अपने कमरे में सोयी थी। पति साल भर से बाहर रहता है। ससुर बरामदे पर सोया था। मृ्त महिला को एक पुत्र (४) एक पुत्री (६) बतायी जा रही है। घटना के कारण का कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला को दो गोली कंठ में मारी गयी है। लोगों को आशंका है कि कोई गलत नीयत से घर में प्रवेश किया होगा। जिसका विरोध करने पर कंठ में ही गोली मार दी। जिससे मामले का खुलासा ही नहीं हो पाये।