ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मनमोहन सरकार में 15 नए मंत्री बनने की सम्भावना

मनमोहन मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की जमीन तैयार हो चुकी है। शनिवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से प्रधानमंत्री की मुलाकात के बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। पूरी कवायद को इसी सप्ताह मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों को शपथ कल या 28 सितंबर को दिलाई जा सकती है। दरअसल, राष्ट्रपति 26 और 27 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले अब 25 सितंबर ही मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बचता है। मगर 25-26 सितंबर को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी दिल्ली से बाहर हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार 28 सितंबर तक खिंच सकता है।
इस फेरबदल में कम से कम 15 नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने और करीब आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी के आसार हैं। कर्नाटक से के. रहमान खान को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा है कि सोनिया गांधी के करीबी और उनकी आवाज समझे जाने वाले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। दो मंत्रालय संभाल रहे कई मंत्रियों से एक मंत्रालय वापस लिया जाएगा।