ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दुबारा उप राष्ट्रपति चुने जाने पर संजीव सिंह ने दी बधाई

मो० हामिद अंसारी के दुबारा उप राष्ट्रपति चुने जाने पर आल इंडिया कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने दिल्ली में मिलकर बुके दिया और बधाई दी है। श्री सिंह की और से नवगछिया में भी मिठाई बंटवायी गयी है। श्री सिंह ने बताया की वे मो० अंसारी के प्रचार प्रसार में सक्रियता से शामिल थे। डा० सर्वपल्ली राधा कृष्णन के बाद मो० अंसारी देश के दुसरे उप राष्ट्रपति हैं जो दुबारा इस पद को हासिल किये हैं। विद्वान और सौम्य होने के कारण लोगों की इनमें काफी आस्था है। जिसकी वजह से इन्हें 490 मत मिले इनके प्रतिद्वंद्वी को 238 मत मिले 252 मतों से पराजित हो गए।
श्री सिंह ने उप राष्ट्रपति को बताया कि भागलपुर लोकसभा का क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है। जहां विकास के कई कार्य करने हैं। भागलपुर को बिहार की उप राजधानी बनाने की तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने के अलावा शिल्क उद्योग को बढ़ावा देने की मांग की है।