ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रजत पदक विजेता सुशील कुमार को प्रधानमंत्री की बधाई

ओलिम्पिक में रजत पदक विजेता सुशील कुमार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावे भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महा सचिव राहुल गांधी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट संजीव कुमार सिंह ने बधाई दी है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार के खेल मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट संजय कुमार सिंह दिल्ली के कई खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों के साथ नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लन्दन ओलिम्पिक में रजत पदक विजेता सुशील कुमार का सम्मान करेंगे।


.वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि १२ अगस्त रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस महा सचिव राहुल गांधी से मिल कर अनुरोध किया कि जिस तरह हरियाणा में खेल को काफी बढ़ावा मिला है। उसी तर्ज पर केंद्र की मदद से बिहार के भागलपुर जिला में खेल एकेडमी एवं सभी खेलों के प्रशिक्षण केंद्र खुलवाया जाय। इस अनुरोध पर दोनों नेताओं ने सहमति दी और कहा कि निकट भविष्य में ऐसा जरुर होगा।