नवगछिया अनुमंडल में रविवार को भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर चला. एक ओर जहां बिहपुर विधान सभा क्षेत्र में विधायक कुमार शैलेन्द्र द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था. वहीं दूसरी ओर गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा पूनम चौरसिया ने भी भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया. इस क्रम में पचगछिया, धरहरा, अभिया में सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी. इस दौरान महिला मोर्चा की महामंत्री शबनम देवी, पुतुल देवी, नीलम देवी, डा० राजू, श्रवण बिहारी के अलावा प्रखंड अध्यख भी साथ थे.