नवगछिया शहर सहित अनुमंडल के विभिन्न मंदिरों और घरों में रविवार से पांच दिवसीय झुलानोत्सव प्रारम्भ हो गया। इस दौरान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। जहां रात्री में भगवान की प्रतिमा को झूले पर विराजमान कर धीरे धीरे झुलाया जाता है। साथ ही श्रद्धालु लोगों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता है।
जानकारी के अनुसार नवगछिया स्थित गरीब दास ठाकुरबाड़ी , हरि महाराज ठाकुर बाड़ी और बड़ी घाट ठाकुर बाड़ी में भगवान एवं मंदिरों की विशेष रूप से सजावट की जारही है। जहां देर रात तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा।