मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर के जिला पदाधिकारी
प्रेम सिंह मीणा को तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और इसे सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सोमवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि अगर सूखे की संभावना बनती है तो शीघ्र डीजल अनुदान का वितरण कराकर सरकार को प्रतिवेदन भेजें। सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने का प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी प्रतिदिन विकास आयुक्त को देंगे। वीडियोकांफ्रेंसिंग में पटना में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव नवीन कुमार, विकास आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव के अलावा विभिन्न विभागों के सचिव थे। भागलपुर में आयुक्त मिन्हाज आलम, जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा, वरीय पुलिस अधीक्षक केएस अनुपम, नवगछिया के एसपी आनंद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता भूहदबंदी मंजर अब्बास, अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन के प्रभारी मृत्युंजय कुमार आदि थे।
प्रेम सिंह मीणा को तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और इसे सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।सोमवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि अगर सूखे की संभावना बनती है तो शीघ्र डीजल अनुदान का वितरण कराकर सरकार को प्रतिवेदन भेजें। सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने का प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी प्रतिदिन विकास आयुक्त को देंगे। वीडियोकांफ्रेंसिंग में पटना में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव नवीन कुमार, विकास आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव के अलावा विभिन्न विभागों के सचिव थे। भागलपुर में आयुक्त मिन्हाज आलम, जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा, वरीय पुलिस अधीक्षक केएस अनुपम, नवगछिया के एसपी आनंद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता भूहदबंदी मंजर अब्बास, अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन के प्रभारी मृत्युंजय कुमार आदि थे।