भागलपुर जिले में महादलित विकास मित्र के चयन की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो रही है। जिला पदाधिकारी ने नगर निगम, सदर, नवगछिया एवं कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारियों व सभी बीडीओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। चयन की पूरी प्रक्रिया 16 अगस्त को पूरी होगी।