ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घूस लेते गिरफ्तार हुआ डीसीएलआर का पेशकार

कटिहार के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) के पेशकार वीरेंद्र श्रीवास्तव को मंगलवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने यह कार्रवाई की। पेशकार के विरुद्ध कटिहार के ही एक व्यक्ति ने भूमि संबंधी मामले में शिकायत की थी।
जानकारी के अनुसार ब्यूरो से कटिहार निवासी मनोज कुमार ने शिकायत की थी, श्रीवास्तव भूमि संबंधी कार्य के एवज में उनसे 60 हजार मांग रहे हैं। मंगलवार को पूर्वाह्न जब पेशकार मनोज से छह हजार रुपये ले रहे थे तभी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, पटना के वरीय उपाधीक्षक विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में डीसीएलआर डोमन राम ने कहा कि यह कार्रवाई सोची समझी कार्रवाई का हिस्सा है। श्रीवास्तव को फंसाया गया है।