ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रीतम हत्याकांड : रेल थानाध्यक्ष सहित दो निलंबित

नवगछिया में पिछले दिनों हुए प्रीतम हत्याकांड को लेकर रेल पुलिस अधीक्षक ने नवगछिया रेल थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा सहित कुल दो लोगों को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह वैद्यनाथ पाठक वैदिक को नियुक्त किया गया है। आगे भी कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है। वहीँ रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार २४ जुलाई को भी रेल आईजी और डीआईजी नवगछिया पहुँच कर बैठक और छापेमारी में लगे है। जिन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। फिलहाल नवगछिया स्टेशन पर रेल डीएसपी कटिहार कर्मलाल एवं कई रेल पुलिस के अधिकारी जमे हैं। जो मामले की विशेष तहकीकात कर रहे हैं।