नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के एक प्रमुख समाजसेवी की मंगलवार को रेल दुर्घटना के कारण मौत हो गयी। जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को गंगा किनारे कर दिया गया। जिनकी शव यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण साथ थे।
इस सम्बन्ध में मुखिया मनोहर मंडल ने बताया कि रेल से दुर्घटनाग्रस्त फुलकिया निवासी मोहन मंडल का मंगलवार को निधन हो गया। जो एक विकलांग का इलाज कराने के लिए अन्यत्र से लौट रहे थे। रास्ते में कियूल स्टेशन पर उतरने के क्रम में ट्रेन से पाँव कट गए थे। जिन्हें इलाज हेतु भागलपुर लाया जा रहा था। रास्ते में ही अकबर नगर के समीप निधन हो गया। मुखिया मनोहर मंडल के अनुसार मृतक मोहन मंडल एक अच्छे समाजसेवी व्यक्ति थे। जिन्हों ने कई विकलांगों का इलाज कराया था। साथ ही कई बार बाढ़ पीड़ितों एवं अग्नि पीड़ितों की आगे बढ़ कर सेवा की थी। जिनके निधन से पुरे इस्माईलपुर के लोगों में शोक है।