बिहार में बीजेपी के विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल को अपने ही मैनेजर
की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया है। बीजेपी के एमएलसी अशोक अग्रवाल के मैनेजर धीरज महतो की गोली लगने से मौत हुई थी।
धीरज के भाई नीरज ने इस सिलसिले में अशोक अग्रवाल के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी.
हालांकि अशोक अग्रवाल कह चुके हैं कि उनके बॉडीगार्ड की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में आकर धीरज की मौत हो गयी।
हत्या के केस में गिरफ्तारी के बाद बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने उन्हें पार्टी से निकालने का एलान किया है। ठाकुर का कहना है कि अब अग्रवाल को पार्टी में तभी वापस लिया जाएगा, जब वो दोषमुक्त हो जाएंगे।
की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया है। बीजेपी के एमएलसी अशोक अग्रवाल के मैनेजर धीरज महतो की गोली लगने से मौत हुई थी।