खगड़िया की सदर विधायक सह महिला एवं बाल विकास समिति बिहार विधान सभा के सभापति पूनम देवी यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उनका ध्यान राज्य के मक्का समर्थन मूल्य में हो रही व्यापक गड़बड़ी की ओर दिलाया। उन्होंने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में मक्का का समर्थन मूल्य 1175 रूपया निर्धारित किया गया है। लेकिन सत्य यह है कि मक्का किसानों को निर्धारित मूल्य व्यापारियों के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। हर जगह मनमाने दाम लगाकर किसानों के खून पसीने की कमाई को औने-पौने भाव में खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खगड़िया जहां राज्य में सबसे ज्यादा मक्का की खेती की जाती है। यहां लगभग 50 हजार से अधिक हेक्टेयर जमीन में मक्का की खेती की जाती है फलस्वरूप खगड़िया मक्का उत्पादन में एशिया महाद्वीप में अपना प्रथम स्थान रखता है। मक्का के लिये प्रसिद्ध खगड़िया के किसानों को अपने मक्का की सही कीमत नहीं मिल रही है। श्री मति यादव ने कहा कि खगड़िया और मानसी रेलवे रैक प्वाइंट पर जिला के किसानों सहित सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर जिले के नौगछिया के मक्का किसान अपने अनाज बिक्री के लिये यहां आते हैं जिनके साथ व्यापारी, उनके दलाल और दबंगों के द्वारा मनमाने दाम तय किए जा रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है वे अपने स्तर से पहल कर किसानों को उचित मूल्य दिलाने का प्रयास करें, जिससे गरीब किसानों को राहत महसूस हो सके।
वैदेही गुरुकुल
नामांकन प्रारंभ
Ad
ज्ञान वाटिका विद्यालय
नामांकन प्रारंभ है
नव-बिहार समाचार का व्हाट्स एप चैनल
एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
किसी भी कोर्स में नामांकन लेने के लिए संपर्क करें: राजेश कानोड़िया, 9934077980