मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव के दौरान नवगछिया अनुमंडल में सबसे पहले खरीक प्रखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गयी। जहां अरविन्द कुमार मुन्ना ने बताया की यहाँ सिर्फ मंत्री और अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव हुआ। सदस्य सभी निर्विरोध ही निर्वाचित रहे।
यहाँ मंत्री पद पर अभिषेक सहनी ने 195 मत प्राप्त कर देवेन्द्र कुमार साहनी को तेरानवे मतों से पराजित कर दिया। जिसे कुल 102 मत ही प्राप्त हो सके थे। वहीँ अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार सहनी ने बावन वोटों से कब्जा जमाया। जहां निकटतम प्रति द्वंदी सुधीर कुमार सहनी को 115 मत प्राप्त हुए। जबकि बिपिन कुमार सहनी को 167 मत मिले।