ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सत्यमेव जयते की लगातार बढ़ रही है लोकप्रियता

सत्यमेव जयते की लोकप्रियता इन दिनों गाँव और शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। इसके शो को देखने के लिए लोग अपने कामों को आगे पीछे कर रहे हैं। रविवार को सिर्फ इंतज़ार होता है तो सत्यमेव जयते के शो का। आखिर कार लोग आमिर खान के शो के दीवाने होते जा रहे हैं।

इस शो के तीसरे हिस्से में भिवंडी, बुलंद शहर में नो बैड, नो बाजा और नो बरात तथा नो दहेज़ की बात करते हुए नवगछिया से नूतन देवी, मनीता देवी, मंजू देवी, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, राम, कुमार साहू इत्यादि लोगों ने आमिर खान के प्रयास की जम कर सराहना की। इसके साथ साथ इस मुहीम को जारी रखने की अपील भी की। जिससे बेटा बेटी का अंतर समाप्त हो। साथ ही कहा कि भ्रूण ह्त्या पर नियंत्रण होना काफी आवश्यक है।
इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस रविवार को स्टार प्लस पर मैंने भी सत्यमेव जयते देखा। जिसमें घरेलु महिला प्रताड़ना के मामले पर आधारित शो दिखाया गया था । जिसमें आमिर खान ने काबिले तारीफ़ रोल किया है। इस तरह के शो से दहेज़ प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा के साथ साथ बिहार में भी दहेज़ प्रथा का चलन जोरों पर है। बिहार में भी भागलपुर जिला आगे है। जबकि दहेज़ ह्त्या एवं भ्रूण ह्त्या एक बड़ा अपराध है। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने यह भी बताया कि इस तरह के कई मामले को मैंने देखा है। जिसमें गीता बनाम सतपाल सिंह, आशा देवी बनाम राजवीर सिंह के अलावा भागलपुर जिले का शबनम खातून बनाम मो० शोहराब एवं जगतपुर गाँव का प्रिय दर्शिनी यादव बनाम आलोक यादव का मामला प्रमुख है। इस तरह के सामाजिक एवं घरेलु धारावाहिक के चलने से समाज में जागरूकता निश्चित तौर पर बढ़ेगी। जिसके लिए आमिर खान लम्बे समय तक जाने जायेंगे।