ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल, सीएनजी महंगी

नई दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पेट्रोल की बढ़ी कीमत पर वैट कटौती का ऐलान कर दिल्लीवासियों को 1।50 रुपये की राहत दी है। वहीं, सीएनजी पर पांच फीसदी वैट बढ़ा दिया है। यानी अब सीएनजी 1.80 रुपये प्रति किलो महंगी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल के बढ़े हुए दाम यानी 7.50 रुपये पर वैट नहीं लगेगा। अब दिल्ली में पेट्रोल 71.92 रुपये लीटर मिलेगा। दिल्ली में सीएनजी की कीमत फिलहाल 35.47 रुपये प्रति किलो है।

मुख्यमंत्री शीला ने सोमवार को दिल्ली का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के वित्तीय घाटे में कमी हुई है। रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। शीला ने कहा कि गरीबों के खाते में हर महीने छह सौ रुपये डाले जाएंगे। बाल मजदूरों के पुनर्वास के लिए पांच करोड़। छह नए अस्पताल बनाए जाएंगे। 13 सब रजिस्ट्रार दफ्तरों का आधुनिकीकरण होगा।

गरीबों के लिए अनाज श्री योजना शुरू। दिल्ली को केरोसिन फ्री बनाएंगे। गरीबों को गैस-चूल्हा खरीदने के लिए रुपये मिलेंगे। एमसीडी के लिए पांच सौ करोड़ रुपये। जनकपुरी में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनेगा। गरीबों को कारोबार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। दिल्ली की व‌र्ल्ड सिटी बनाएंगे। केरोसिन पर 2000 रुपये एकमुस्त सब्सिडी।

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कालोनियों में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। शीला ने कहा कि 600 लो फ्लोर बसें खरीदी जाएंगी। मेट्रो का विस्तार होगा। ब्लूलाइन की जगह क्लस्टर बसें आएंगी। 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार। अनाधिकृत कालोनियों के लिए 631 करोड़ रुपये।

उन्होंने कहा कि बजट में दिल्ली जल योजनाओं के लिए 1800 करोड़ रुपये का प्रावधान है। दिल्ली में महंगाई दर सबसे कम है। तकनीकी सेंटर खोल जाएंगे। रसोई योजना में गरीबच्बच्चों को खाना मिलेगा। सरकारी स्कूलों को मदद दी जाएगी।