इस्माईलपुर प्रखंड में शुक्रवार की सुबह दुर्गा मंदिर के सामने गंगा नदी में स्नान करने गयी दो मासूम बच्चियां डूब गयी। जिसमें से एक सुखो मंडल की बारह वर्षीय बेटी गुडिया की लाश मिल चुकी है। दूसरी सूरज मंडल की दस वर्षीय बेटी पारो की तलाश जारी है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रखंड के अंचल अधिकारी को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। जहां बाद में अनुमंडल पदाधिकारी खुद भी पहुंचे। गोताखोरों से दूसरी लाश निकलवाने का भरपूर प्रयास किया गया। जिसमें देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। जहां से पहली लाश को पोस्ट मार्टम करने नवगछिया भेज दिया गया है। वहीँ मुखिया मनोहर मंडल ने एक दो दिन में लाश के स्वतः मिल जाने की संभावना जताई।