ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार से पंजाब में हथियारों की तस्करी, चार गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर जिले में पुलिस ने हथियारों की तस्करी से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। जालंधर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक वाई.एस. हेयर ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल एवं 22 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तस्करों को गुरुवार रात करतारपुर कस्बे के निकट ढाबे से गिरफ्तार किया गया।
हेयर ने बताया कि गिरोह का सरगना बिहार निवासी जंगली शाह बिहार से हथियार लाकर पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों को बेचता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शाह ने हाल के महीनों पंजाब में 80 बंदूकें बेचने के विषय में जानकारी दी। शाह बिहार से सस्ती बंदूकें खरीदकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचता था। अब पंजाब पुलिस, बिहार पुलिस के साथ समन्यव स्थापित कर इन हथियारों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।