पुरे राष्ट्र में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया जा रहा है । यमुना किनारे स्थित उनके समाधि स्थल शांति वन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ भी शामिल थे जिन्होंने पं.जवाहर लाल नेहरु की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। वहीँ भागलपुर लोकसभा के प्रमुख कांग्रेस नेता सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने भी पुष्पांजली अर्पित की।