बिहार स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

जिसमें अनुमंडल मुख्यालय स्थित सारे पदाधिकारी, अनुमंडल कर्मी, अनुमंडलीय अस्पताल के डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी व दर्जनों पुलिस कर्मी एवं पत्रकारों ने हिस्सा लिया। दौड़ अनुमंडल मुख्यालय से प्रारंभ होकर मकन्दपुर चौक, श्रीगोपाल गौशाला, महाराज जी चौक, मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड, नया टोला व राष्ट्रीय उच्च पथ होते हुए अनुमंडल मुख्यालय में समाप्त हो गयी। मैराथन दौड़ के आगे-आगे नवगछिया थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार रास्ते को खाली करा रहे थे. इस दौड़ में अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, उप कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डाक्टर संजय भारती , डीएसपी मुख्यालय अरविन्द कुमार सिंह, नवगछिया शहर के कई प्रमुख गणमान्य लोग शामिल थे. इस दौरान होर्लिक्स तथा ब्रिटानिया बिस्कुट के स्थानीय वितरक प्रवीण भगत ने सभी को ग्लूकोज पिलाया तथा टाइगर क्रंच व् अन्य बिस्कुट खिला कर उत्साह वर्धन किया. वहीँ पवन कुमार सर्राफ ने गुलाब पुष्प प्रदान कर अधिकारिओं का स्वागत किया।