ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सबकुछ भगवान का ही है : प्रो. भीकमचंद


इस दुनियां मं सबकुछ भगवान का ही है। जिसने पहाड़, मैदान, सूरज, चांद, तारे, मानव, पशु, पक्षी, वृक्ष सबकुछ बनाया। ये सभी उसी के इशारे पर चलते है। जिसका उल्लेख रामायण गीता जैसे विभिन्न ग्रंथों में भी मिलता है । उक्त बातें प्रो. डाक्टर भीकमचंद प्रजापति ने कही। वे नवगछिया में श्री आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम के चौथे दिन शनिवार को उपदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हर किसी के पास उपलब्ध सामान को भगवान का सामान मान कर सुरक्षित, सुव्यवस्थित रखना परम क‌र्त्तव्य मानना चाहिए। सफाई तथा व्यायाम पर बल दिया। इस मौके पर हुलाश चंद रूंगटा, सेवानिवृत रेल अधिकारी छेदी लाल दास व पशुपति सिंह, बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह, भागलपुर विश्र्वविद्यालय के पुर्व रजिस्ट्रार डा. महाबीर साह के साथ-साथ कई शहर के गणमान्य प्रतिष्ठित लोगों को भी मौजूगी रही।