

धान काटै छिये त खनकै छै कंगना.., आदि अंगिका गीत की प्रस्तुति कर मध्य विद्यालय ईस्माइलपुर की रिंकू और करिश्मा जैसी दियारा क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में पलने वाली नन्हीं प्रतिभाओं ने समारोह में लोगों को कायल कर दिखाया। मौका था नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का। जहां अनुमंडल भर के विभिन्न स्कूलों के नन्हें कलाकारों की बुधवार की देर शाम प्रस्तुति चल रही थी। जिसका प्रारंभ मध्य विद्यालय पकरा के प्रवीण कुमार और ऋतु कुमारी के स्वागत गान से हुआ था। कस्तूरबा विद्यालय रंगरा की कल्पना, रेखा, मुस्कान एवं प्रीति द्वारा देश भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति की गयी। मौके पर बाल भारती विद्यालय नवगछिया की छात्रा खुशबू कुमारी ने भी भक्ति गीत की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। वहीं मध्य विद्यालय सैदपुर की खुशबू एवं प्रिया कुमारी ने भी देश भक्ति प्रस्तुत किया। वहीं मध्य विद्यालय सैदपुर कही नीतू एवं साक्षी द्वारा अंग छै भारत के नूर जिला भागलपुर अंगिका गीत की प्रस्तुति की। हंगामा, हंगामा, हो गया हेगामा के रिकार्डिग पर शानदार डांडिया डांस को प्रस्तुत कर जगदम्बा मध्य विद्यालय गोपालपुर की सृष्टि, पुर्णिमा, सरिताएवं सहेलियों ने दर्शकों की रह-रहकर तालियां बटोरी। जिसे देख दर्शकगण ठहर से गये थे। इसी कड़ी में बाल-भारती विद्यालय नवगछिया की जूरी केजरीवाल ने मन मंदिर को शांति प्रदान करने वाला भक्ति गीत हे रोम-रोम में बसने वाले राम की मार्मिक प्रस्तुति की। अनुमंडल मुख्यालय में देर रात तक चलने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संजीव चौरसिया कर रहे थे। जिसका मंच संचालन प्रशिक्षक निभाष मोदी कर रहे थे। जहां मौके पर अन्य कई कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गयी। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा के शिष्य सत्यम आनंद की प्रस्तुति ने संगीत के वास्तविक आनंद का एहसास कराया। इस दौरान समारोह स्थल पर ही बुधवार को चित्रांकन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आंशुभाषण एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। जिसका शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता संजय कुमार, उपकोषागार पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सुंदरवास कुमार की मौजूदगी रही।
