नवगछिया , संवाद सहयोगी। नवगछिया स्टेशन बाजार में पिछले महीने तुलसी होटल में हुए एक अग्नि कांड के मामले में कटिहार के रेल पुलिस अधीक्षक बी के चौधरी ने शुक्रवार को जाँच पड़ताल की। इस क्रम में कांड के सूचक आनंद कुमार साह, होटल मालिक भारत साह, कपडा व्यापारी पवन कुमार , छोटू कुमार सहित कई गवाहों के बयान भी दर्ज किये गए। इस दौरान रेल थाना अध्यक्ष हनुमान राम , कांड के अनुशंधानकर्ता अशोक कुमार सिंह , जमादार बिनोद दास इत्यादि पुलिस बाल मौजूद थे। १८ फरवरी को लगी आग के मामले में पांच लोग नामजद अभियुक्त हैं । समाचार लिखने तक जिसमें कोई गिरफ़्तारी नहीं की गयी थी।